विराट कोहली  का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए अब सिरदर्द बनता जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी कोहली बल्ले से फ्लॉप साबित हुए और फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एकतरफ कई लोग विराट को सरेआम टीम से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वीरेंद्र सहवाग ने विराट के दूसरे वनडे में फ्लॉप शो को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिससे कोहली फैंस को गुस्सा नहीं आया।

Advertisement

दरअसल, जब विराट कोहली ने दूसरे वनडे में अपनी पारी की शुरुआत की तो ऐसा लगा कि वो आज बड़ी पारी लगेंगे क्योंकि उन्होंने तीन स्टाइलिश चौकों के साथ अपनी पारी का आगाज़ किय़ा था। विराट का स्टार्ट देखकर सहवाग ने भी बिना देरी किए ट्वीट कर दिया और लिखा, 'लगता है आज कोहली का दिन है।'

Advertisement

सहवाग का ये ट्वीट देखकर फैंस की भी उम्मीदें बढ़ गईं लेकिन जब वो 25 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए तो कोहली के फैंस काफी नाखुश दिखे। वहीं, सहवाग ने भी अपने पहले ट्वीट के तुरंत बाद एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर विराट के फैंस को पता नहीं चला कि वो कोहली को ट्रोल कर रहे हैं या ये सिर्फ एक नॉर्मल ट्वीट है।

सहवाग ने अपने पहले ट्वीट के बाद दूसरे ट्वीट में लिखा, 'नहीं था।' मतलब आज कोहली का दिन नहीं था। सहवाग ने अपने इस ट्वीट से कोहली को ट्रोल भी कर दिया और उनपर कोहली के फैंस भड़के भी नहीं। आइए देखते हैं कि सहवाग के इस ट्वीट पर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार