West Indies ODI Squad For First Three Match Vs New Zealand: शाई होप (Shai Hope) की कैप्टेंसी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) रविवार, 12 जुलाई से न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज (WI vs NZ ODI Series) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। उन्होंने वनडे टीम में एक 19 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी को भी शामिल किया है।
हम बात कर रहे हैं 19 वर्षीय लेग स्पिन विटेल लॉज (Vitel Lawes) की, जिन्होंने हाल ही में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट चटकाए। इसके अलावा वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। यही वज़ह है विटेल को पहली बार वेस्टइंडीज की सीनियर टीम में चुना गया है।
गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरुआती तीन वनडे मैचों में वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और शमर स्प्रिंगर जैसे काबिल खिलाड़ी खेलते नज़र नहीं आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि शिमरोन हेटमायर USA में खेली जा रही है मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट खेलने चले गए हैं। उन्हें MLC के लिए पहले ही NOC मिल गया है।
बात करें अगर शमर स्प्रिंगर की तो उन्होंने अपनी मां के निधन के कारण खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध किया है। उनकी जगह विंडिज की ODI टीम में कीमो पॉल शामिल किए गए हैं।
वेस्टइंडीज स्क्वाड (पहले तीन वनडे): शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स।
पहले तीन वनडे का कार्यक्रम
पहला वनडे: 11 जुलाई – प्रोविडेंस, गुयाना
दूसरा वनडे: 13 जुलाई – प्रोविडेंस, गुयाना
तीसरा वनडे: 16 जुलाई – प्रोविडेंस, गुयाना