दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया में वापसी करने के बाद से 37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जबरदस्त टच में नजर आए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी वापसी के बाद से मेन इन ब्लू के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं और बल्ले से तमाम मैच फिनिश किए।

Advertisement

इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर विवेक राजदान ने DK को लेकर बड़ी बात की है। विवेक राजदान ने इस तथ्य पर जोर दिया है कि दिनेश कार्तिक के लिए एक जगह को ब्लॉक करना सही नहीं है। विवेक राजदान ने ये भी कहा कि फिनिशिंग का काम सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी भी कर सकते हैं।

Advertisement

फैनकोड पर बोलते हुए विवेक राजदान ने कहा, 'दिनेश कार्तिक को केवल फिनिशर के रूप में चुनना मुझे बिल्कुल सही नहीं लगता। आप दिनेश कार्तिक के लिए एक जगह ब्लॉक कर रहे हैं। आप ही बताइए सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या में से कौन फिनिशर का काम नहीं कर सकता?'

विवेक राजदान ने आगे कहा, 'फिनिशर की भूमिका ऐसी है कि लगातार वहां बने रहना मुश्किल है। हर बार जब आप बैटिंग करने आते हैं, तो आपको ऐसा प्रभाव डालने में सक्षम होना चाहिए जिससे टीम को मदद मिले। यह दोनों तरह से काम करता है, गेंदबाज चतुर होते हैं और वे आपको जितना संभव हो हवा में हिट करने के लिए मजबूर कराने की कोशिश करते हैं। यह इसे और अधिक कठिन बना देता है।'

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। नेशनल टीम में वापसी के बाद से, दाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार