13 जनवरी । 14 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हर किसी की नजर भारत की प्लेइंग इलेवन पर है।

Advertisement

ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की है। लक्ष्मण का मानना है कि धवन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए तो वहीं शार्दुल ठाकुर को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल करना चाहिए। वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोट्स के खास कार्यक्रम को दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर बात की।

Advertisement

इसके साथ - साथ केदार जाधव को नंबर 6 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वहीं बतौर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल करना चाहिए। वीवीएस लक्ष्मण के अनुसार केएल राहुल की जगह नहीं बनती है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे की संभावत प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, केएल राहुल / धवन, कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार