जब भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन (गाबा) में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में मात दी थी तो इस शानदार जीत के बाद कई भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की आंखों में आंसू आ गए थे। भारत के पूर्व भरोसेमंद बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी उन्हीं लोगों में शामिल थे जिनकी आंखों से आंसूं छलक पड़े थे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण ने खुलासा किया कि वह आखिरी टेस्ट के दौरान अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाए और जैसे ही ऋषभ पंत ने विजयी शॉट लगाया,  उनकी आंखों से आंसूं छलक पड़े। 

Advertisement

लक्ष्मण ने एक वैबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, ”इसमें तो कोई शक ही नहीं है। वास्तव में, मैं बहुत भावुक हो गया था। मैं आखिरी दिन मैच देख रहा था और अपने परिवार के साथ इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठा रहा था। जब ऋषभ और वाशिंगटन बल्लेबाजी कर रहे थे, तो मैं खुद बहुत तनाव में था, क्योंकि जब आप खेल नहीं खेल रहे होते, तो आप नियंत्रण में नहीं होते।"

 

बातचीत में आगे, वीवीएस ने खुलासा किया कि यह दूसरी बार था जब वह क्रिकेट मैच देखते हुए रोए थे। पहली बार लक्ष्मण 2011 विश्व कप में भारत की जीत के दौरान रोए थे। दोनों घटनाएं वीवीएस के लिए बहुत खास हैं क्योंकि वह इन दोनों उपलब्धियों को एक क्रिकेटर के रूप में खुद हासिल करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ”मैं दो बार मैं रोया हूं, एक बार 2011 में जब भारत ने विश्व कप उठाया था क्योंकि मैं हमेशा विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनना चाहता था और मैंने खिलाड़ियों के इस समूह के साथ खेला था जो मेरे बहुत करीब थे और उन्हें अपने सपने को साकार करता देख, मुझसे रहा नहीं गया।"

इस वेरी वेरी स्पेशल खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत को याद करते हुए कहा, “मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहता था, मैं एक क्रिकेटर के रूप में ऐसा नहीं कर पाया। मुझे गर्व था कि इस युवा भारतीय टीम ने ऐसा किया। ये देखकर मेरी आंखों से आंसू आ गए।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार