Wanindu Hasaranga Catch Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 12वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 21 अगस्त को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था जहां एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) ने 19.3 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल करके सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) को 3 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि SKN की टीम ये मुकाबला तो नहीं जीत पाई, लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी वानिन्दु हसंरगा (Wanindu Hasaranga) ने एक करिश्माई कैच पकड़कर फैंस का दिल जरूर जीता।

Advertisement

वानिन्दु हसरंगा का ये कैच Antigua and Barbuda Falcons की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला। SKN के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जेसन होल्डर करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद काफी स्लो डिलीवर की और विपक्षी बल्लेबाज़ शादाब खान को फंसाया।

यहां शादाब ने कवर के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। इसके बाद होना क्या था वो गेंद हवा में तो काफी ऊंची गई, लेकिन ज्यादा दूर नहीं पहुंची। इसी बीच कवर पर वानिन्दु हसरंगा ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चीते जैसी दौड़ लगाई और आखिर में बाज की तरह झपट्टा मारकर शानदार कैच लपक लिया।

बताते चलें कि हसरंगा ने गेंद तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी और डाइव लगाकर ये कैच पूरा किया था। खास बात ये है कि उन्होंने जमीन पर गिरने के बावजूद गेंद को अपने हाथ से गिरने नहीं दिया। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौर करें शादाब इस मुकाबले के स्टार प्लेयर रहे जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया और 12 गेंदों पर 30 रन बनाए। बात करें वानिन्दु हसरंगा की तो उन्होंने 3 गेंद बैटिंग की और 1 चौका लगाकर नाबाद 7 रन बनाए। वहीं उन्हें सिर्फ एक ओवर गेंदबाज़ी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 15 रन खर्चे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार