22 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा अब तक स्क्वॉड से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे उनके इस सीजन में खेलने पर संशय बना हुआ है। हसरंगा को मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन चोट और एनओसी से जुड़ी दिक्कतों ने टीम की योजना पर असर डाला है।

Advertisement

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हसरंगा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी के लिए आवेदन भी नहीं किया है, जिससे उनकी उपलब्धता पर और सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स को जल्द ही उनका रिप्लेसमेंट तलाशना पड़ सकता है। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कुछ विदेशी स्पिनर्स अनसोल्ड रहे थे और अब मिड-सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ सकते हैं।

1  मुजीब उर रहमान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान का है, जो हसरंगा के सबसे सीधे और मजबूत रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। अपनी मिस्ट्री स्पिन और शानदार कंट्रोल के लिए मशहूर मुजीब पहले भी आईपीएल में खुद को साबित कर चुके हैं। उन्होंने 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 8 के आसपास रहा है। खासतौर पर पावरप्ले में नई गेंद से गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता टीम को एक अलग रणनीतिक विकल्प देती है, जिसका LSG को सीधा फायदा मिल सकता है।

2 मोहम्मद नबी
दूसरा नाम अनुभवी अफगान ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का है, जो टीम को बल्ले से भी संतुलन दे सकते हैं। भले ही वह गेंदबाजी स्टाइल में हसरंगा जैसे नहीं हैं, लेकिन उनका ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें एक शानदार विकल्प बनाता है। नबी आईपीएल में 48 विकेट लेने के साथ-साथ 800 से ज्यादा रन भी बना चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका अनुभव है, क्योंकि वह दुनियाभर की लीग्स में दबाव भरे मैच खेल चुके हैं।

3 लियाम डॉसन
इंग्लैंड के लियाम डॉसन भी इस रेस में मजबूत दावेदार हैं। पिछले एक साल में उन्होंने टी20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह नियमित रूप से विकेट लेने के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी भी करते हैं। उनकी लेफ्ट आर्म स्पिन टीम के अटैक में विविधता लाती है और वह निचले क्रम में उपयोगी रन भी जोड़ सकते हैं। LSG जैसी टीम के लिए, जो संतुलन की तलाश में है, डॉसन एक भरोसेमंद और स्थिर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

4 रेहान अहमद
इस लिस्ट में आखिरी नाम इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद का है। महज 21 साल की उम्र में रेहान को इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाजी का भविष्य माना जाता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट और द हंड्रेड जैसी लीग्स में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है। हालांकि उनके पास अनुभव थोड़ा कम है, लेकिन उनका टैलेंट उन्हें टीम के लिए एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बना सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार