7 अगस्त, नई दिल्ली (CRICETNMORE)। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस ने बयान दिया है कि अपने क्रिकेट करियर के दौरान स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम के साथ नहीं बनती थी। एक क्रिकेट के बेवसाइट पर बात करते हुए वकार यूनिस ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि “हां , मेरे और वसीम अकरम के साथ कुछ मतभेद जरूर थे। लेकिन उन दिनों पाकिस्तान टीम में भी ऐसे ही मतभेद चले आ रहे थे। लेकिन मुझे इसका बेहद ही अफसोस है क्योंकि हमारे बीच संबंध अच्छे नहीं होने के कारण पाकिस्तान टीम के परफॉर्मेंस पर भी काफी असर पड़ा था। सीपीएल मैच के दौरान क्रिस गेल का यह साथी खिलाड़ी बड़े हादसे का हुआ शिकार

Advertisement

लेकिन यदि आप देखेंगे तो मैदान पर हमारे बीच सबकुछ ठिक रहा है। हम दोनों जब भी मैदान पर उतरते थे तो अपने बीच के खटास को मैच के दौरान आड़े नहीं आने देते थे।  मैच के दौरान हमारा मकसद एक दूसरे से अच्छा खेल दिखाना होता था और ज्यादा विकेट चटकाने की कोशिश रहती थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 टीम के साथ एक ही वक्त में 2 सीरीज खेलेगी

Advertisement

लेकिन उस दौर में हम काफी युवा थे और काफी चीजों का नहीं पता होता था। यदि आप मुझे पुंछेगें तो मुझे इन सभी बातों पर हंसी आती है। अब हमारे बीच ऐसी कोई बात नहीं रही है। हम अब काफी समझदार हो गए हैं लेकिन मैं उस समय के लिए थोड़ा जरुर सोचता हूं कि ये गलत था। केन विलियमसन का धमाका, टेस्ट क्रिकेट में किया ऐसा कारनामा जो आजतक कोई नहीं कर पाया था

इसके अलावा वकार ने ये भी कहा कि मेरे लिए वसीम भाई हमेशा से मेरे बड़े भाई की तरह हैं। वकार ने कहा कि उन्होनें हमेशा मुझे ऑफ द फिल्ड या फिर मैदान पर काफी सपोर्ट किया है। इसके अलावा वकार यूनुस ने पाकिस्तान के फर्स्ट क्लास क्रिकेट को लेकर बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में फर्स्ट क्लास क्रिकेट काफी नीचे चला गया है। इसमें सुधार की जरुरत है।  हमारे पास युवा खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर सकते हैं लेकिन जिस हालत में पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों चल रहा है वो बेहद ही चिंता का विषय है। इसमें जल्द से जल्द सुधार होवने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार