14 जनवरी। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मंगलवार कोहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 49.1 ओवरों में 255 रनों पर रोक दिया। एक बार फिर भारत के शीर्ष क्रम ने अपना काम किया लेकिन मध्य क्रम और निचला क्रम पूरी तरह से विफल रहा।

Advertisement

शिखर धवन ने 74 और लोकेश राहुल ने 47 रनों की पारी खेली। बाकी का कोई और बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सका। ऋषभ पंत 28 और रवींद्र जडेजा ने 27 रन रन बनाए।

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन, पैट कमिंस तथा केन रिचर्डसन ने दो-दो और एडम जाम्पा तथा एश्टन अगर ने एक-एक विकेट लिया।

इसके साथ - साथ आपको बता दें कि भारतीय पारी के दौरान मैदान पर पतंग भी आ गिरा जिसके कारण कुछ पल के लिए मैच को रोका गया। गौरतलब है कि पूरे भारत में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर्व में पतंग उड़ाने का चलन है।

ऐसे में किसी की पतंग लाइव मैच के दौरान वानखड़े में आ गिरी जिसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वॉर्नर ने पकड़ा और अंपायर को थमा दिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार