भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 259 रनों पर समेटते हुए शानदार शुरुआत की। भारत के लिए पहली पारी में तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए। जबकि बाकी तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए। सुंदर की घूमती हुई गेंदों का न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और आखिरकार पूरी टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 259 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप यादव की जगह भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। कीवी पारी के दौरान सबसे बड़ा विकेट रचिन रवींद्र का था और जिस लय में रवींद्र खेल रहे थे ऐसा लग नहीं रहा था कि वो शतक से पहले अपना विकेट गंवाएंगे लेकिन सुंदर ने एक कमाल की गेंद डालते हुए रवींद्र को चारों खाने चित्त कर दिया।

Advertisement

रवींद्र ने आउट होने से पहले 105 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के कीवी बल्लेबाज क्रीज पर 105 गेंदों पर सहज दिखे और उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कई अच्छे शॉट खेले, लेकिन सुंदर ने उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 60वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र को कुछ भी पता नहीं चला।

सुंदर की गेंद ऐसी घूमी की रवींद्र की ऑफ स्टंप पर जा लगी। इस जादूई गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मैच की पहली पारी में 10 के 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए और ये भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ है कि 10 के 10 विकेट ऑफ स्पिनर्स ने चटकाए हैं। अब यहां से भारतीय बल्लेबाजों पर दारोमदार होगा कि वो पहली पारी के आधार पर एक बड़ा स्कोर बनाकर अच्छी लीड हासिल करें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार