India vs Australia 4th Test:  भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर(Washington Sundar) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की पहली पारी में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए सुंदर ने बेहतरीन संयम दिखाया और 162 गेंदों मे 1 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। 

Advertisement

सुंदर भारत के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट ने नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले किरण मोरे ने 1991 में मेलबर्न टेस्ट में, वहीं हरभजन सिंह ने 2008 में सिडनी और एडिलेड में खेले गए टेस्ट में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

बता दें कि सुंदर ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर पारी को संभाला और आठवें विकेट के 127 रनो की साझेदारी की। जो भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में आठवें या उससे नीचे की विकेट के लिए हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2008 में सिडनी टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर औऱ हरभजन सिंह ने 129 रनों की साझेदारी की थी। सुंदर जब बल्लेबाजी करने आए तो भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन था। 

इससे पहले गेंदबाजी में सुंदर ने मार्नस लाबुशेन का अहम विकेट हासिल किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई, उन्होंने टीम मैनेजमेंट ने प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह मौका दिया। सुंदर इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा था। उस मुकाबले में सुंदर ने गेंदबाजी मे 2 विकेट हासिल किए थे और बल्लेबाजी में 33 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार