पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) इंग्लैंड में घुटनों की चोट का इलाज करा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से शाहीन की फिटनेस पाकिस्तान के लिए बेहद आवश्यक है। लेकिन, इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर और शाहीन शाह के बेहद करीबी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने बड़ा खुलासा किया है। शाहिद अफरीदी ने कहा है कि शाहीन इंग्लैंड में अपने इलाज का पूरा खर्चा खुद उठा रहे हैं।

Advertisement

शाहीन अफरीदी ने कहा,  'मैंने शाहीन से बात की है। वो लड़का खुद इंग्लैंड गया है। इंग्लैंड में वो अपने पैसों पर रुका है। मैंने यहां से डॉक्टर को अरेंज किया था, वहां उसने डॉक्टर से संपर्क किया। शाहीन खुद सब कुछ कर रहा हैं, इसमें पीसीबी कुछ भी नहीं कर रही है।' शाहीन अफरीदी के इस बयान पर वसीम अकरम का रिएक्शन आया है।

Advertisement

ARY न्यूज के साथ बातचीत के दौरान वसीम अकरम ने कहा, 'ये बहुत चौंकाने वाली बात है। शाहीन अफरीदी हमारे टॉप खिलाड़ियों में एक है। और अगर इन लड़कों को हम नहीं देखेंगे और ये सच है तो ये जात्तती है। उन्हें सीधे दुनिया के सबसे अच्छे घुटने के सर्जन के पास भेजा जाना चाहिए था। लेकिन, वो ये सब अकेला कर रहा है...जैसा कि मैंने मैं अभी भी इसके बारे में सोचकर हैरान हूं।'

T20 WC के लिए पाकिस्तान टीम का स्कवॉड: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार