पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में फेरबदल करते हुए वसीम जाफर को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्ति किया है। जैसे ही पंजाब किंग्स ने ये जानकारी सार्वजनिक की वैसे ही सोशल मीडिया पर जाफर को बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए लेकिन तभी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनका मजाक उड़ाने में जरा भी वक्त बर्बाद नहीं किया।

Advertisement

वॉन और जाफर के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है और इस बार की कहानी भी अलग नहीं थी। जाफर को नया पद मिलते ही वॉन ने उन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और लिखा "कोई है जिसे मैंने आउट किया था, वो आज बल्लेबाजी कोच है।"

Advertisement

वॉन के इस ट्वीट के बाद फैंस को जाफर के जवाब का भी इंतज़ार था और जाफर ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज़ में एक मीम के जरिए वॉन को करारा जवाब दिया। जाफर ने वॉन को जवाब देते हुए एक मीम शेयर किया जिसमें उन्होंने माइकल वॉन को Burnol इस्तेमाल करने की सलाह दी है। Burnol एक ट्यूब है जो किसी व्यक्ति के जलने पर इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में आप लोग समझ सकते हैं कि जाफर ने ये ट्वीट क्यों किया।

वॉन को अक्सर भारतीय क्रिकेट और खासकर वसीम जाफर पर कमेंट करते हुए देखा गया है। ऐसे में जब भी वॉन कुछ ट्वीट करते हैं तो जाफर भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के बीच ये जो जंग देखने को मिल रही है वो आगे भी जारी रहने की पूरी उम्मीद है और इस सबसे फैंस का भी पूरा एंटरटेनमेंट ऐसा ही होता रहेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार