आईपीएल 2022 के बाद भारतीय टीम को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, जिन पर सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि सभी देशों की निगाहें होंगी। ऐसे में भारतीय टीम को अपनी सबसे बेहतर प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना बेहद ही जरूरी है। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने उन खिलाड़ियों के नाम का चुनाव किया है, जिन्हें वह इन बड़े टूर्नामेंट में भारत की तरह से खेलता देखना चाहते हैं। वसीम जाफर ने अपनी टीम में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Advertisement

इस आईपीएल सीज़न मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है और वह पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे नीचे मौजूद है। लेकिन सितारों से सज़ी एमआई की टीम से वसीम जाफर ने तीन बड़े नामों को भारतीय प्लेइंग का हिस्सा बनाया है। उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप की टीम में शामिल किया है।

Advertisement

बता दें कि वसीम जाफर का मानना है कि भारतीय सेलेक्टर्स एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप दोनों ही टीमों में ज्यादा बदलवान नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में एशिया कप में उन्हें ही मौका मिलेगा जो टी20 वर्ल्ड कप की रेस में शामिल हैं। वसीम जाफर यह भी बोले कि टीम में ज्यादा बदलवान नहीं होने चाहिए और खिलाड़ियों को सपोर्ट करना बेहद जरूरी है।

वसीम जाफर ने अपनी टीम में गेंदबाज़ी विकल्प के तौर पर मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को चुना है। वहीं बल्लेबाज़ी के विकल्प के तौर पर वसीम ने युवा पृथ्वी शॉ का नाम आगे रखा है।

Advertisement

वसीम जाफर एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग XI: केएल राहुल, रोहित शर्मा(कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, और जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार