ओमान (Oman) में इन दिनों भारतीय घरेलू टीम मुंबई टी-20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए पहुंची हुई है। टी-20 सीरीज पर तो मेज़बान ओमान का कब्जा रहा लेकिन वनडे सीरीज में मुंबई की टीम एकतरफा जीत हासिल करती जा रही है। पहले वनडे के बाद अब युवा बल्लेबाज अरमान जाफर के शतक की बदौलत मुंबई ने दूसरे वनडे मैच में ओमान को 231 रन से रौंदकर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

हालांकि, टॉस मुंबई के पक्ष में नहीं गया था और उन्हें पहले बल्लेबाज़ी करनी पड़ी थी जिसके बाद मुंबई ने वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर की आतिशी पारी की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया। अरमान ने 114 गेंद में 122 रन की आतिशी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छ्क्के भी देखने को मिले।

Advertisement

इस मैच में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी और मुंबई की टीम ने यशस्वी जायसवाल (27) और आकर्षित गोमेल (05) के विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे हालांकि, इसके बाद अरमान ने चिन्मय सुतार (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने आठ विकेट पर 300 रन बनाए।

वहीं, ओमान के लिए ये लक्ष्य पहाड़ साबित हुआ और पूरी टीम सिर्फ 69 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई के लिए गेंदबाज़ी में बाएं हाथ के स्पिनर धुर्मिल माटकर ने तीन विकेट चटकाए। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे तीन सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में बने रहने के लिए ओमान को ये मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार