India vs South Africa T20I: पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी है। बता दें कि जुलाई की शुरूआत में भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा, जिसके चलते कई खिलाड़ी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

Advertisement

जाफर ने अपनी टीम में युवा गेंदबाज उमरान मलिक को जगह नहीं दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उमरान ने इस सीजन अब तक 21 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

क्रिकट्रैकर से बातचीत में जाफर ने कहा, “ उमरान मलिक को अपनी गेंदबाजी में और विविधता लाने की जरूरत है, जैसा हम जानते हैं उनके पास पेस है। लेकिन अपने बुरे दिन पर, उनकी गेंदबाजी में  40-50 रन बन सकते हैं। अगर वह थोड़ा फर्स्ट क्लास क्रिकेट और इंडिया ए के लिए खेलते हैं तो उनकी गेंदबाजी में और सुधार होगा।”

इसके अलावा अनकैप्ड राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा और मोहसिन खान को टीम में चुना है। इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। 

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए वसीम जाफर द्वारा चुनी गई भारतीय टीम 

शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, कुलदीप यादव, मोहसिन खान / टी नटराजन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार