कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बुधवार(30 मार्च) को खेले जा रहे मैच में केकेआर की टीम ने आरसीबी के सामने 129 रनों का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने अपने 3 विकेट सिर्फ 17 रनों पर ही गंवा दिए थे। जिसके बाद अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने बेहद ही मज़ाकियां अंदाज में आरसीबी को ट्रोल कर दिया है। 

Advertisement

वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने फैंस के लिए मज़ेदार मीम और वीडियो शेयर करते रहते हैं। केकेआर और आरसीबी के बीच खेले गए मैच के दौरान भी उन्होंने अपने फैंस के लिए एक मज़ेदार मीम शेयर किया है। दरअसल, जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बॉर्डर मूवी का एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें जंग के दौरान एक भारतीय सैनिक सुनील शेट्टी को देश की रक्षा के लिए बुलाने आता है।

Advertisement

वसीम ने इस फोटो को एडिट करते हुए सैनिक को आरसीबी फैंस और सुनील शेट्टी को मैक्सवेल के तौर पर दिखाया है। जिसका साफ मतलब ये है कि उन्होंने केकेआर के सामने आरसीबी के टॉप ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह बिखरता देखने के बाद अब आरसीबी की टीम को मैक्सवेल की जरूरत है ये जगजाहिर कर दिया है। गौरतलब है कि मैक्सवेल की हाल ही में शादी हुई है जिस वज़ह से वह आरसीबी के लिए अवेलेबल नहीं है। यहीं वज़ह से जाफर ने इस मीम को शेयर किया है।

बता दें कि आरसीबी की टीम ने यह मैच 3 विकेटों से जीत लिया है। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद शेफरन रदरफोर्ड और शाहबा़ज़ अहमद ने टीम को संभला, जिसके बाद दिनेश कार्दिक संग हर्षल पटेल ने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार