ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम महज 36 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी और अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेलना है। इस मैच से पहले रूट ने हुंकार भरते हुए कहा है कि वो टेस्ट मैच भारत भूला नहीं होगा और इंग्लिश टीम कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करेगी।

Advertisement

रूट के इस बयान पर भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर ने ज़बरदस्त अंदाज में जवाब दिया है। जाफर ने अपने जवाब से इंग्लैंड को उनका पिछला डे-नाइट टेस्ट याद दिलाया है जिसे वो कभी याद नहीं करना चाहेंगे। वहीं, जाफर के ट्वीट ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है।

Advertisement

जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछली बार जब इंग्लैंड ने डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनके महज 27 रनों पर ही 9 विकेट गिर गए थे और 58 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई थी।'

जाफर की इस ट्रोलिंग से से भारतीय फैंस काफी खुश नजर आए। एक यूज़र ने जाफर के ट्वीट पर कमैंट करते हुए कहा कि क्या ट्रोलिंग है बॉस मज़ा आ गया। वहीं और भी फैंस काफी मज़ेदार कमैैंट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार