पाकिस्तान सुपर लीग के 32वें मुकाबले (PSL 2026) में पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) के 18 साल के तेज गेंदबाज़ अली रज़ा (Ali Raza) ने बेहद ही तूफानी गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर कराची किंग्स (Karachi Kings) के 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस यंग बॉलर ने सबसे पहले कराची के कैप्टन डेविड वॉर्नर (David Warner) का विकेट चटकाया, जिन्हें अली रज़ा ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कराची किंग्स की इनिंग के 5वें ओवर में देखने को मिली। यहां अली रज़ा अपने कोटे का पहला ही ओवर करने आए थे जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके 145.1 Kph की रफ्तार से बॉल डिलीवर किया।

Advertisement

डेविड वॉर्नर अली रज़ा की ऐसी किसी भी गेंद के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे और घुटने बैठकर बाउंड्री मारना चाहते थे। ऐसे में होना क्या था, वो गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे और बोल्ड होकर आउट हुए। वो इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में 9 विकेट झटके चुके हैं। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि जहां एक तरफ इस मुकाबले में अली रज़ा ने अपने प्रदर्शन से बेहद ही ज्यादा प्रभावित किया, वहीं दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर 13 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 11 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने सर्वाधिक 51 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 85 रनों की पारी खेली। यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए पेशावर जाल्मी को 183 रनों का टारगेट हासिल करना होगा। देखें लाइव स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार