Newman Nyamhuri Bowled Najmul Hossain Shanto Video: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला (ZIM Vs BAN One-off Test) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां मेजबान टीम (Zimbabwe Cricket Team) के 20 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ न्यूमैन न्यामहुरी (Newman Nyamhuri) ने अपनी तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी टीम (Bangladesh Cricket Team) पर जमकर कहर बरपाया और उनके 6 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही बवाल लहराती यॉर्कर से बांग्लादेश के कैप्टन नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना बांग्लादेश की दूसरी इनिंग के 28वें ओवर में घटी। यहां न्यूमैन न्यामहुरी अपना छठां ओवर करने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने राउंड द विकेट से नजमुल हुसैन शान्तो को एक कमाल का इनस्विंगर यॉर्कर डिलीवर किया।
इतना ही था कि बांग्लादेशी कैप्टन के तो पूरी तरह होश उड़ गए और वो बुरी तरह चकमा खाकर बोल्ड हो बैठे। उनका मिडिल स्टंप उड़ गया था जिसे देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। वो 41 गेंदों पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि ये न्यूमैन न्यामहुरी के टेस्ट करियर का सिर्फ पांचवां ही मुकाबला था जिसमें उन्होंने कुल 20.2 ओवर गेंदबाज़ी की और 89 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने बांग्लादेश की पहली इनिंग में 12.2 ओवर में 61 रन देकर 4 विकेट चटकाए और फिर दूसरी इनिंग में 8 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट निकाले। वो अपने टेस्ट करियर में अब तक 9 इनिंग में 12 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 इनिंग में बल्लेबाज़ी करके 55 रन भी जोड़े हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि हरारे में खेला गया एकमात्र टेस्ट जिम्बाब्वे ने इनिंग और 85 रनों से जीता है। इस मुकाबले में बांग्लादेश अपनी पहली इनिंग में 140 रन और दूसरी इनिंग में 185 रनों पर ऑल आउट हुआ। वहीं जिम्बाब्वे ने सिर्फ एक इनिंग में 410 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे दिए थे। मेजबान टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो इनोसेंट काइया रहे, जिन्होंने 227 गेंदों पर 140 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।