Shree Charini Catch Video: भारतीय टीम की 20 वर्षीय यंग स्पिनर श्री चरणी (Shree Charini) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाज़ी से कहर बरपा रहीं हैं। आलम ये है कि वो अब तक खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के बाद कुल 8 विकेटों के साथ सीरीज की टॉप विकेट-टेकर हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि बीते शुक्रवार, 4 जुलाई को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने इंग्लिश ऑलराउंडर ऐलिस कैप्सी (Alice Capsey) को आउट करने के लिए एक बेहद ही बवाल कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, श्री चरणी का ये धमाकेदार कैच इंग्लैंड की इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ अरुंधति रेड्डी करने आईं थी जिनकी पहली ही गेंद पर एलिस कैप्सी ने चतुराई दिखाते हुए रैम्प शॉट खेलने की कोशिश की।

Advertisement

ये एलिस कैप्सी की एक बड़ी गलती थी क्योंकि अरुंधित रेड्डी ने उन्हें ऑफ साइड पर एक बेहद ही स्लो बॉल डाला था। इस पर कैप्सी अपना शॉट ठीक से खेल नहीं पाई और आखिर में उनके बैट से टकराने के बाद बॉल हवा में ट्रेवल करते हुए सीधा शॉर्ट फाइन की दिशा में चली गई। इसके बाद ही मैदान पर श्री चरणी का कमाल देखने को मिला और उन्होंने सामने की तरफ डाइव करके ये शानदार कैच पकड़ लिया, यही वज़ह है फैंस को ये कैच बेहद पसंद आ रहा है जिसे आप भी नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि तीसरे टी20 मैच में श्री चरणी ने सिर्फ ये कैच ही नहीं पकड़ा, बल्कि 4 ओवर करते हुए 43 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। वो थोड़ी महंगी जरूर साबित हुईं, लेकिन उन्होंने पैगे स्कोल्फ़ील्ड और ईसी वोंग का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

ऐसा रहा मैच का हाल

केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने सोफी डंकले (75) और डैनी वैट (66) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 49 बॉल पर 56 और शेफाली वर्मा ने 25 बॉल पर 27 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 166 रन ही जोड़ पाई और आखिरी में ये रोमांचक मुकाबला 5 रनों से गंवा बैठी। कुल मिलाकर अब इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के पास इंग्लैंड पर 2-1 की बढ़त है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार