Faf du Plessis One Handed Catch Video: वो कहते हैं ना उम्र सिर्फ एक नंबर है। साउथ अफ्रीका के महान क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने इस कहावत को बिल्कुल सही साबित कर दिया है। 41 साल के फाफ मौजूद समय में टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के लिए USA की टी20 लीग MLC खेल रहे हैं जहां उन्होंने गुरुवार, 25 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के सलामी बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) का हवा में उड़कर एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच लपका। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

फाफ का ये कैच सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिली। टेक्सास सुपर किंग्स के ये ओवर तेज गेंदबाज़ अमशी डी सिल्वा डालने थे जिनकी पहली ही गेंद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।

Advertisement

यहां 20 साल के प्रियोरियस ने ड्राइव शॉट खेकर गेंद को मिड ऑफ की तरफ मार दिया था जहां 41 साल का फाफ ने करिश्मे को अंदाज़ दिया और अपनी दाईं ओर कूदकर एक हाथ से कैच लपका। ध्यान दें कि जब फाफ ने गेंद को पकड़ा तब वो पूरी तरह हवा में थे और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो सुपरमैन की तरह हवा में उड़ रहे हो। MLC ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस ने सिर्फ कमाल का कैच ही नहीं लपका, बल्कि टेक्सास सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करके 24 गेंदों पर 40 रन भी बनाए। उन्होंने 163.67 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 2 चौके और 3 छक्के जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि MLC 2026 के आठवें मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए वो 17.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 139 रन पर ऑल आउट हुए। तो इस तरह टेक्सास सुपर किंग्स ने ये मुकाबला 22 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार