पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024) का क्वालीफायर मुकाबला बीते गुरुवार 14 मार्च को पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) और मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) के बीच खेला गया था। इस मैच के दौरान एक घटना ऐसी घटी जब पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) के कहने पर अंपायर ने मुल्तान सुल्तान्स की टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी थी।

Advertisement

बाबर आज़म ने पकड़ ली थी मुल्तान की गलती

Advertisement

ये घटना पेशावर की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। फील्डर के एक थ्रो पर गेंद विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान के ग्लव्स से टकराया था। यहां बाबर आज़म ने तुरंत मुल्तान की मिस्टेक को पकड़ लिया। उन्होंने अंपायर को ये कहा कि बॉल ग्लव्स को हिट किया है जिस वजह से विपक्षी टीम पर पेनल्टी लगनी चाहिए।

दरअसल, जब मैदान पर रखे ग्लव्स, हेलमेट या किसी भी दूसरी चीज से गेंद टकरा जाती है तो इसे अवैध फील्डिंग माना जाता है और ऐसा होने पर फील्डिंग टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगती है। यहां बाबर आज़म अंपायर को यही नियम याद दिला रहे थे जिसके दौरान मैदानी अंपायर उनसे पूरी तरह सहमत हुए।

अंपायर से भिड़ गए मोहम्मद रिज़वान

फील्डिंग टीम की गलती पर अंपायर ने मुल्तान सुल्तान्स पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी जिसके बाद मोहम्मद रिज़वान अंपायर से बेहस करने लगे। काफी देर तक अंपायर से रिज़वान बेहस करते रहे जिसके बाद आखिरकार अंपायर उन्हें ये समझाने में सफल हुए कि ये एक पेनल्टी है।

Advertisement

Also Read: Live Score

हालांकि इस घटना का मुकाबले के नतीजे पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा। पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में कप्तान बाबर आज़म की 42 गेंदों पर 46 रन की पारी के दम पर 146 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने 18.3 ओवर में 147 रन का लक्ष्य हासिल करके आसानी से जीत हासिल कर ली। मुल्तान के लिए सबसे ज्यादा रन यासिर खान के बैट से निकले जिन्होंने 37 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। ये भी जान लीजिए कि इस जीत के साथ मुल्तान की टीम टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार