आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। इस मैच में एक समय जब टीम के ओपनर क्विंटन डी कॉक और कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम एक बड़ा स्कोर करेगी लेकिन अचानक से टीम की बल्लेबाजी धीमी हो गई और बल्लेबाजों को रन के लिए संघर्ष करना पड़ा।

Advertisement

भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर व पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि रोहित शर्मा ने एक विस्फोटक शुरुआत की लेकिन उसके बाद वो धीमी पड़ गाए।

मुंबई के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बिना विकेट खोले 56 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद वो 20 ओवर खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर केवल 155 रन बनाए।

आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा," रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने आक्रामक शुरुआत की। रोहित शर्मा ने शताब्दी की तरह शुरुआत की और फिर वो एक मालगाड़ी में बदल गए। उन्होंने 30 गेंदों में 33 रन बनाए और वो इतना धीमे नहीं खेलते।"

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के बारे में बात करते हुए कहा कि इन दोनों बल्लेबाजों के रन चाहिए और अगर उन्होंने रन बनाया होता मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर कुछ और ही होता।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार