Abhishek Sharma Vs Saim Ayub Video: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शनिवार, 03 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के फाइनल में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 28 गेंदों पर 3 चौके 7 छक्के लगाकर 61 रन ठोके। इसी बीच वो सैम अयूब (Saim Ayub) की एक घटिया सेलिब्रेशन देखकर बौखला गए और फिर उन्होंने एक Atom Bomb की तरह धमाका करके उनकी सुताई की।

Advertisement

सैम अयूब का घटिया सेलिब्रेशन: ये घटना भारतीय टीम की पारी के तीसरे ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। इसके बाद ही उन्होंने घटिया हरकत की और वो 'बेबी सेलिब्रेशन' करके वैभव सूर्यवंशी का मज़ाक उड़ाने लगे। ये देखकर ही अभिषेक शर्मा काफी नाराज हुए।

अभिषेक का बल्ला बना बम: अभिषेक बेहद गुस्से में थे और उन्होंने सैम अयूब की अकड़ तोड़ने का मन बना लिया था। ऐसे में होना क्या था उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को आईना दिखाया और उसकी आखिरी तीन गेंदों पर एक के बाद एक छक्के चौके लगाए। अभिषेक ने पहले लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा और फिर मिड ऑन पर चौका और इसके बाद सामने की तरह चौका लगा दिया।

तो ऐसे अभिषेक शर्मा ने सैम अयूब का घमंड तोड़ा जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। मज़े की बात तो ये है कि जो सैम अयूब, वैभव को आउट करके उनका मज़ाक उड़ा रहे थे, उसने खुद 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 47 रन लुटाए। इतना ही नहीं, उन्होंने दो कैच भी टपकाए।

मैच का हाल: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा (28 गेंदों पर 61 रन) और तिलक वर्मा  (22 गेंदों पर नाबाद 51 रन) ने भारतीय टीम की जीत के लिए नींव रख दी है। इन दोनों ने ही धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली है जिसके दम पर टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर पाकिस्तान के सामने 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य टांगा है।

टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार