Adam Milne Catch Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का पहला मुकाबला शुक्रवार, 19 जून को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था जहां फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की कैप्टेंसी वाली टेक्सास सुपर किंग्स की टीम (Texas Super Kings) ने 18.3 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच TSK के तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने (Adam Milne) ने विपक्षी खिलाड़ी टिम सेफर्ट (Tim Seifert) का एक बेहद ही हैरतअंगेच कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना सिएटल ओर्कास की इनिंग के आखिरी ओवर में घटी। यहां एडम मिल्ने ने अपना दूसरा गेंद टिम सेफर्ट को फॉलो करके फुलर लेंथ पर डिलीवर किया था जिस पर बल्लेबाज़ ने एक बेहद ही तेज सीधा शॉट मारा। सेफर्ट के बैट से टकराने के बाद ये बॉल गोली की रफ्तार से गेंदबाज़ एडम मिल्ने की तरफ गई जहां उन्होंने पलक झलकते ही अपने सिर के ऊपर बवाल कैच लपका।

Advertisement

एडम मिल्ने का ये कैच देखकर उनकी टीम टेक्सास सुपर किंग्स के कैप्टन फाफ डु प्लेसिस भी दंग रह गए थे। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि इस मुकाबले में टिम सेफर्ट ने सिएटल ओर्कास के लिए धमाकेदार शतकीय पारी खेली और 66 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के ठोककर 104 रन बनाए। दूसरी तरफ एडम मिल्ने ने अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

याद दिला दें MLC 2026  के पहले मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने जीत हासिल करके टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत कर दी है। ये मुकाबला जीतने के लिए सिएटल ओर्कास ने उनके सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टेक्सास सुपर किंग्स ने कैप्टन फाफ डु प्लेसिस की शतकीय पारी (52 गेंदों पर नाबाद 113 रन) के दम पर 18.3 ओवर में हासिल करके 6 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार