इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार(27 जुलाई) यानि आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है, जिसका पहला मुकाबला ग्लूस्टरशायर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले इंग्लिश टीम काफी रिलेक्स मूड़ में नज़र आ रही है। इंग्लैंड के खेमे से एक वीडियो सामने आया है जिसमें मोईन अली, आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन मस्ती करते दिख रहे है, लेकिन इसी बीच आदिल रशीद पर मस्ती थोड़ी भारी पड़ जाती है और वह औंधे मुंह जमीन पर गिरते हैं।

Advertisement

इस इंग्लिश टीम के वीडियो को इंग्लैंड क्रिकेट के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कि अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम के मुख्य स्पिनर आदिल रशीद साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन और मोईन अली के बीच खड़े नज़र आ रहे है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोईन अली आदिल रशीद को अपनी ओर, वहीं क्रिस अपनी ओर खिंचना शुरू कर देते हैं। इस दौरान मोईन थोड़ी ज्यादा ताकत लगाते हैं और क्रिस रशीद को छोड़ देते हैं, जिसके बाद रशीद औंधे मुंह जमीन पर ही गिर पड़ते हैं।

Advertisement

हालांकि राहत की बात यह है कि इस मौजमस्ती के दौरान किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं आती और सभी खिलखिलाकर हंसना शुरू कर देते हैं। बता दें कि इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों की मस्ती देखकर फैंस ने मजेदार कमेंट किए हैं। दरअसल फैंस का कहना है कि इंग्लिश खिलाड़ियों की ऐसी हरकते ही प्लेयर्स के चोटिल होने का मुख्य कारण हैं।

1-1 से बराबर रही थी वनडे सीरीज: बता दें कि इंग्लैंड ने हाल ही साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेली थी जो कि 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण धूल गया था, जिस वज़ह से सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार