Adil Rashid Bowled Tilak Varma Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) ने बीते मंगलवार, 28 जनवरी को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में कमाल की गेंदबाज़ी की। आदिल राशिद ने राजकोट के मैदान पर 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और टीम इंडिया का सबसे बड़ा झटका। जी हां, हम बात कर रहे हैं तिलक वर्मा (Tilak Varma) की। आदिल राशिद ने पिछली चार टी20 इनिंग में नॉट आउट रहने वाले तिलक वर्मा को तीसरे टी20 में क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

इंग्लिश स्पिनर ने करिश्माई बॉल डालकर ये कारनामा किया। आदिल राशिद भारतीय इनिंग के दौरान इंग्लैंड के लिए आठवां ओवर करने आए थे, ये उनके कोटे का पहला ओवर था, जिसकी आखिरी बॉल पर उन्होंने ये मैजिकल बॉल डालकर तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

आदिल राशिद की ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर पिच पर टकराकर गज़ब घूमा था, जो कि काफी बाउंस के साथ बैटर की तरफ अंदर को आया। यहां तिलक वर्मा बॉल पर कट मारने के चक्कर में उसे मिस कर बैठे। इसके बाद होना क्या था, ये बॉल तिलक वर्मा को चमका देते हुए सीधा स्टंप्स में घूस गई और वो क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह चेन्नई टी20 के हीरो तिलक वर्मा, राजकोट में महज़ 18 रन बनाकर आउट हुए जिस वजह से ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लिश टीम ने बेन डकेट (51) और लियाम लिविंगस्टोन (43) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ही मैदान पर थोड़ी देर टिक पाए जिन्होंने 35 बॉल पर 40 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई और ऐसे इंग्लैंड ने ये मैच 26 रनों से जीता। अब इस पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार