Aiden Markram Catch Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs SA 2nd Test) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन, सोमवार, 24 नवंबर को मेहमान टीम के दिग्गज ऑलराउंडर एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने एक बेहद ही बवाल कैच पकड़कर महफिल लूट ली। गौरतलब है कि मार्कराम के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, मार्कराम का ये कैच भारतीय टीम की पहली इनिंग के 42वें ओवर में देखने को मिला। यहां साउथ अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मार्को यानसेन गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को चौथा गेंद बॉडी लाइन पर एक शॉर्ट बॉल डालकर सरप्राइज किया। मार्को की इस गेंद का नितीश के पास कोई जवाब नहीं था जिस वज़ह से वो सिर्फ संघर्ष करते दिखे।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, वो गेंद नितीश के ग्लव्स से टकराई और फिर हवा में उड़ती हुई सेकेंड स्लिप पर तैनात खिलाड़ी एडेन मार्कराम के दाईं और गई। यहां पर ही एडेन मार्कराम का सुपरमैन अंदाज देखने को मिला जो कि पहले दौड़ते हुए बॉल के पास पहुंचे और फिर उन्होंने डाइव करके एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। आप मार्कराम के कैच का ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी पहली इनिंग में 49 ओवर का सामना करके 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना चुकी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली इनिंग में 151.1 ओवर में 489 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार