आईपीएल 2023 के 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) को अपनी ही गेंद पर आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने कोलकाता के कप्तान को अर्धशतक बनाने से रोक दिया। मार्करम ने आज कोलकाता के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। 

Advertisement

पारी का 11वां ओवर करने आये मार्करम ने राणा को दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी धीमी गति से डाली। राणा ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में चली गयी। वहीं एडेन मार्करम  ने लॉन्ग-ऑन की और लंबी दौड़ लगाई और डाइव लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा और राणा की पारी का अंत किया। केकेआर के कप्तान ने आउट होने से पहले 31 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। एक अच्छा विकेट लग रहा है, उम्मीद है कि हम एक अच्छा स्कोर पोस्ट करेंगे और फिर उन्हें रेस्ट्रिक्ट कर देंगे। हम आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, बस गेम दर गेम लेना है। हमें कई मैचों में चोटें लगी हैं, लेकिन अब वे वापस आ गए हैं। हम इम्पैक्ट नियम के कारण एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिला रहे हैं, 10-15 अतिरिक्त रन बनाने की जरूरत है। दो बदलाव- डेविड विसे की जगह जेसन रॉय और जगदीशन की जगह वैभव अरोड़ा आये है।"

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, "हमने पहले बल्लेबाजी भी की होती, बोर्ड पर स्कोर के साथ हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा और आज रात एक पॉजिटिव रिजल्ट की उम्मीद है। बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है, गेंदबाजी शानदार रही है, लेकिन हमने बल्ले से खराब प्रदर्शन किया है। हमारे 16 में कुछ बदलाव हुए है, कार्तिक त्यागी की वापसी हुई है।"

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, एन जगदीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलवंत खेजरोलिया

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: राहुल त्रिपाठी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, नीतीश रेड्डी, संवीर सिंह

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार