Ajinkya Rahane Catch: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंडियन टीम ने मेजबान टीम को जीत हासिल करने के लिए 365 रनों का लक्ष्य दिया है। कैरेबियाई टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 76 रन बना चुकी है जिसके बाद अब मुकाबले के आखिरी उन्हें 289 रन और बनाने होंगे।

Advertisement

इस मैच में अब तक भारतीय टीम काफी मजबूत दिख रही हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो फैंस को दीवाना बना रहा है। दरअसल, रहाणे इस वायरल वीडियो में स्लिप पर तैनात होकर एक करिश्माई कैच पकड़ते नज़र आए हैं।

Advertisement

यह घटना मैच के तीसरे दिन घटी। मैदान पर कैरेबियाई टीम के लिए पहली इनिंग में जर्मेन ब्लैकवुड बल्लेबाजी कर रहे थे। यहां कप्तान रोहित ने रविंद्र जडेजा को अटैक पर लगाया। जडेजा ने ब्लैकवुड को फंसाने के लिए लेग स्टंप पर गेंद को डिलीवर करके घुमाया था जिसके बाद वेस्टइंडीज का बल्लेबाज अपने बैट का किनारा गेंद पर लगा बैठा।

ब्लैकवुड के बैट से टकराकर यह गेंद सीधा स्लिप पर गई जिसके दौरान वहां तैनात अजिंक्य रहाणे ने कमाल की चुस्ती दिखाते हुए अपनी बाईं और कूदते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपक लिया। यही वजह है अब हर कोई इस वीडियो को खूब पसंद कर रहा है। बता दें कि जब रहाणे ने यह कैच पकड़ा तब सभी हैरान थे। टीम के सबसे फिट प्लेयर विराट कोहली भी रहाणे का कैच देखकर जोश से भर उठे और जश्न मनाते कैमरे में कैद हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार