Alzarri Joseph Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 30वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां Antigua and Barbuda Falcons ने 182 रन डिफेंड करके Guyana Amazon Warriors पर 65 रनों से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ABF के तेज गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ ने घातक गेंदबाज़ी करके 4 विकेट चटकाए और इसी बीच विपक्षी टीम के दो टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) और शाई होप (Shai Hope) को एक ही ओवर में अपनी रफ्तार से डराकर आउट किया।
ये घटना गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की पारी के तीसरे ओवर में घटी। यहां अल्जारी जोसेफ अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी दूसरी ही बॉल पर उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज़ को अपनी रफ्तार से चकमा दिया और क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर की ही पांचवीं गेंद पर शाई होप को दिन में तारे दिखाए और एक खतरनाक शॉर्ट बॉल से डराया। उनका ये बॉल पिच से टकराने के बाद गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ की तरफ गया था जिस पर होप चौंक गए और ठीक से शॉट नहीं मार पाए। वो गेंद उनके बैट के ऊपरी किनारे से टकराया और हवा में चला गया। इसके बाद मोईन अली ने एक आसान कैच पकड़ा।
तो ऐसे अल्जारी जोसेफ ने अपने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट झटके। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। एक बार फिर बता दें कि अल्जारी जोसेफ ने इस मुकाबले में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 41 रन देकर ये कारनामा किया।
मैच का हाल : ये मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने टॉस जीतकर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इसके बाद एंटीगुआ की टीम ने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में अमेज़न वॉरियर्स की टीम महज़ 14.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 117 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे एंटीगुआ की टीम ने ये मुकाबला 65 रनों से जीतकर अपने नाम किया।