Arjun Tendulkar Bowling: आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। इस सीज़न पांच बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने वाली एमआई की टीम अब तक सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी है। मुंबई को अपना आखिरी मुकाबला शनिवार (21 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से युवा तेज गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो अपलोड किया है जिसे देख एक बार फिर फैंस फ्रेंचाइज़ पर भड़क चुके हैं और अब अर्जुन को डीसी के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन तेंदुलकर का प्रैक्टिस करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसमें अर्जुन यॉर्कर गेंद की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन ने विकेट के सामने एक जोड़ी जूते रखे हैं, जिस पर वह निशाना साधते नज़र आ रहे हैं। यही वज़ह है जिस कारण से फैंस अर्जुन की इस मेहनत को देख अब उनके लिए आवाज उठा रहे हैं और उन्होंने कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी भी जताई है।

Advertisement

एक यूजर ने अर्जुन को मौका ना दिए जाने पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे रील्स बनाने के लिए खरीदा है क्या?', वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'अर्जुन को एक मैच खेलने दो। कितनी बुलशिट है आपकी मैनेजमेंट।' एक यूजर ने एमआई को ट्रोल करते हुए कहा, 'ये मुंबई इंडियंस की डर्टी पॉलिटिक्स है। आप अर्जुन को पहले ही कुछ मौके दे सकते थे।'

बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइज़ी लगातार ही अर्जुन तेंदुलकर के वीडियो पोस्ट करती आई है, जिस पर फैंस ने लगातार ही उन्हें मौके दिए जाने की गुहार की है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने खराब प्रदर्शन के बावजूद युवा अर्जुन को डेब्यू करने का मौका नहीं दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार