Mitchell Starc Bowled Joe Root Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025 (Ashes 2025) के पहले मुकाबले (AUS vs ENG 1st Test) में बुरी तरह फ्लॉप रहे। आलम ये रहा कि वो पर्थ टेस्ट में अपनी दोनों पारियों में कुल मिलाकर 19 गेंद ही मैदान पर टिक सके और सिर्फ 08 रन जोड़ पाए। जान लें कि जो रूट को पहली इनिंग की तरह दूसरी इनिंग में भी ऑस्ट्रेलियाई घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आउट करके पवेलियन भेजा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिला। यहां मिचेल स्टार्क ने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप्स के बाहर डिलीवर की थी जिस पर जो रूट कवर की तरफ ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे। जान लें कि यहां इंग्लिश बल्लेबाज़, मिचेल स्टार्क की रफ्तार से चकमा खा गया जिसके बाद वो बॉल उनके बैट के ऐज से टकराई।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, जो रूट के बैट के ऐज से लगने के बाद वो बॉल सीधा स्टंप्स पर जाकर लगा और उसके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ गए। स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसमें जो रूट बोल्ड होने के बाद बेहद निराश नज़र आ रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। 

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 10वीं बार हुआ है जब मिचेल स्टार्क ने जो रूट का विकेट झटका। इस दौरान जो रूट ने स्टार्क के खिलाफ 639 गेंदों पर 34.90 की औसत से 349 रन बनाए। बात करें पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन की तो उन्होंने यहां इंग्लिश टीम के दो इनिंग में पूरे 10 विकेट झटके।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदराल्ड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार