Rohit Sharma And Ishan Kishan Drop Catch Video: बीते समय में भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर गिरता दिखा है। माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में भी इसकी झलक दिखी। यहां आकिब नबी (Auqib Nabi) के एक ओवर में पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बेहद आसान कैच टकपाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित-ईशान ने तोड़ा आकिब का दिल: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में घटी। आकिब नबी ने पांचवीं गेंद पर लगभग टीम इंडिया को सफलता दिला दी थी। उनकी गेंद पर विल यंग चकमा खा गए थे जिसके बाद गेंद बल्ले के किनारे से टकराकर सीधा स्लिप पर रोहित की तरह गई। ये एक आसान कैच था, जिसे हिटमैन पकड़ नहीं पाए। तो इस तरह पहली बार आकिब का दिल टूटा।

इसके बाद आकिब ने अगली ही गेंद पर एक बार फिर पूरी ताकत लगाई। उन्होंने विल यंग को फिर फंसाया और चकमा दिया। इस बार गेंद यंग के बैट के किनारे से टकराकर विकेटकीपर ईशान किशन की तरफ गई। ईशान ने दाईं ओर डाइव करके कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भी नाकाम रहे। आखिर में ये कैच भी छूट गया। तो ऐसे एक ही ओवर में आकिब का दो बार दिल टूटा और वो अपने साथियों की खराब फील्डिंग के कारण सफलता हासिल नहीं कर पाए। खबर लिखे जाने ततक आकिल ने 6 ओवर में 1 विकेट लेकर 43 रन खर्चे हैं।

मैच का हाल: भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम 22 ओवर में 3 विकेट खोकर 137 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर विल यंग (55 गेंदों पर 54) और फिन एलन (09 गेंदों पर 08 रन) की जोड़ी मौजूद है।

बताते चलें कि भारत ने माउंट माउंगानुई के लिए अपनी प्लेइंग इलवेन तीन बदलाव किए हैं, वहीं न्यूजीलैंड पूरे छह बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है।

दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार