Mohammed Siraj Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला गया था जहां रविवार, 8 दिसंबर को डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने हदें पार करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को परेशान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना तब घटी जब मोहम्मद सिराज भारतीय टीम की दूसरी इनिंग के दौरान बैटिंग करने मैदान पर जा रहे थे। वो बाउंड्री लाइन से अंदर ही गए थे कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने Boo-Boo करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि ऐसी हरकत फैंस तब करते हैं जब वो किसी खिलाड़ी से नाराज होते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस मोहम्मद सिराज से इसलिए नाराज थे क्योंकि उन्होंने ट्रेविस हेड को बोल्ड करने के बाद एग्रेसिव सेंड ऑफ दिया था। इस दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग भी हुई थी और उन्होंने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

एक तरफ हेड का कहना था कि वो सिराज की अच्छी बॉल डालने के लिए उनकी तारीफ कर रहे थे, जिसके बावजूद उन्हें एग्रेसिव सेंड ऑफ मिला। वहीं दूसरी तरफ सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को झूठा कहकर ये बताया है कि हेड ने उन्हें आउट होने के बाद गाली दी जिस वजह से वो नाराज हो गए थे। कुल मिलाकर इस मुद्दे पर दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना पक्ष रख दिया है।

बात करें अगर ऑस्ट्रेलियाई फैंस की तो उनका रिएक्शन किसी भी क्रिकेट फैन को पसंद नहीं आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो पहले भी ऐसी ही हरकत कर चुके थे। जब मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को आउट किया था तब भी वो सिराज के लिए Boo करते हुए साउंड निकालते नज़र आए थे और उन्होंने आज भी ऐसा करके हदें पार कर दी। ऐसे में अब मोहम्मद सिराज आगामी मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई फैंस को अपनी बॉलिंग से जवाब देना चाहेंगे। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार