Avesh Khan Viral Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने बीते रविवार, 05 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में 19.5 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच LSG के गेंदबाज़ आवेश खान (Avesh Khan) ने एक ऐसी गलती की जिसके कारण कैप्टन ऋषभ पंत की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर सकता था और टीम जीत चंद सेकंड में हार में बदल सकती थी।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 20 ओवर में की पांचवीं गेंद पर घटी। यहां उन्हें जीत हासिल करने के लिए 2 गेंदों पर 1 रन की दरकार थी, जिसे ध्यान में रखकर ऋषभ पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद पर मिड ऑफ की तरफ चौका मारा।
ध्यान दें कि यहां गेंद बाउंड्री के बाहर जाती, इससे पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ आवेश खान ने सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया और गेंद को अपने बैट से मारकर वापस मैदान के अंदर भेज दिया। जब ये पूरी घटना घटी तब ना ही अंपायर ने और ना ही सनराइजर्स के खिलाड़ियों ने आवेश की हरकत पर ध्यान दिया।
अगर ऐसा होता तो लखनऊ की टीम पर पेनल्टी लग सकती थी जिससे पूरा मुकाबला ही फंस जाता। यही वज़ह है अब सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है और फैंस इस घटना के वीडियो को जमकर शेयर करके कर रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
ऐसा रहा मैच का हाल: ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन (41 गेंदों पर 62 रन) और नितीश कुमार रेड्डी (33 गेंदों पर 56 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कैप्टन ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली, वहीं एडेन मार्कराम ने 27 गेंदों पर 45 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर LSG ने 19.5 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।