साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरूण जटेली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में मेहमान टीम के हीरो रहे रस्सी वान डर दुसें। इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसके दम पर टीम ने एक आसान जीत दर्ज की। लेकिन इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब डूसे काफी हैरान नज़र आए। 

Advertisement

रस्सी वान डर दुसें ने सीरीज की शुरूआती शानदार आगाज़ में की है। उनके बल्ले से पहले टी20 मुकाबले में 46 गेंदों पर 75 रन निकले, जिसके दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। हालांकि आवेश खान की एक गेंद उनकी बल्ले पर इस तरह लगी जिसके कारण उन्हें अपना बल्ला ही बदलना पड़ा। 

Advertisement

जी हां, आप बिल्कुल सही समझे। आवेश की आग उगलती यॉर्कर ने डुसे के बल्ले को लगभग-लगभग दो हिस्सों में बांट दिया था। इसी कारण उन्हें अपना बैट बदलना पड़ा। यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 14वें ओवर की है। आवेश ने ओवर की तीसरी गेंद सनसनाती यॉर्कर फेंकी। इस बॉल पर दुसें ने करारा शॉट लगाना चाहा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। इसी बीच जब उन्होंने शॉट खेलने के बाद अपना बैट देखा जब उन्हें पता चला कि वह बीच से दो हिस्सों में बट चुका है।

बता दें कि इस दौरान दुसें काफी धीमी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। उनके खाते में 25 गेंदों पर महज़ 22 रन ही दर्ज थे, लेकिन नया बैट उनके हाथों में आते ही सारे आंकड़े बदल गए और उन्होंने देखते ही देखते अपनी टीम के लिए मैच विनिंग इनिंग खेल डाली। 

वहीं बात करें भारतीय गेंदबाज़ी की तो आवेश खान को छोड़कर सभी गेंदबाज़ों की काफी जमकर धुनाई हुई। इसी बीच आवेश ने अपने कोटे के 4 ओवर में 35 रन खर्चे हालांकि वह कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार