Ayush Badoni Catch: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 (Delhi Premier League) टूर्नामेंट में आए दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के युवा खिलाड़ियों ने जान फूंकी है जिसमें से एक हैं आईपीएल में धमाल मचाने वाले आयुष बडोनी (Ayush Badoni)। 24 साल का ये युवा बल्लेबाज़ DPL T20 2024 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की अगुवाई कर रहा है और इसी बीच उन्होंने बीते मंगलवार एक ऐसा बवाल कैच पकड़ा कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

Advertisement

आयुष बडोनी का ये कैच सेंट्रल दिल्ली किंग्स की इनिंग के 14वें ओवर में देखने को मिला। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए ये ओवर कुंवर बिधूड़ी कर रहे थे। यहां उन्होंने ऑफ साइड में ये बॉल डिलीवर किया था जिस पर सेट बल्लेबाज़ ध्रुव कौशिक ने लॉन्ग ऑफ पर एक जोरदार शॉट मारा।

Advertisement

यहां वो गेंदबाज़ को छक्का मारना चाहते थे, लेकिन गेंद को बैट के मिडिल से कनेक्ट नहीं कर पाए। बल्लेबाज़ की गलती का आयुष बडोनी ने पूरा फायदा उठाया। लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग करते हुए आयुष ने हवा में कूद लगाकर एक बेहद ही शानदार कैच लपका। जब उन्होंने गेंद को पकड़ा तब उनके दोनों ही पैर हवा में थे, इतना ही नहीं उन्होंने ये कैच एक हाथ से पूरा किया था जिसके बाद वो काफी खुश दिखे। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि ध्रुव कौशिश ने इस मुकाबले में धमाकेदार बैटिंग करते हुए 34 बॉल पर 56 रन जोड़े थे। ऐसे में आयुष बडोनी का ये कैच उनकी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण था। बात करें अगर मुकाबले के नतीजे की तो सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन जोड़े थे, जिसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए ओपनर बैटर प्रियांस आर्य ने 51 बॉल पर 82 रन और कप्तान आयुष बडोनी ने 36 बॉल पर 42 रनों की शानदार पारी खेली। इसके दम पर उन्होंने 19.1 ओवर में 177  रनों का ये लक्ष्य हासिल करके आसानी से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार