आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के काइल मेयर्स- मार्कस स्टोइनिस की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने भी बल्ले की धार दिखाई। इसी वजह से लखनऊ पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन का विशाल स्कोर करने में कामयाब रहा। लखनऊ की पारी के दौरान पंजाब के लियाम लिविंगस्टोन और बदोनी के बीच कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। 

13 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ का स्कोर 2 विकेट खोकर 156 था। 14वें ओवर के लिए लियाम लिविंगस्टोन को आक्रमण में लाया गया, दूसरी डिलीवरी पर लिविंगस्टोन ने आयुष बडोनी को रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए देखा और खुद को गेंदबाजी करने से रोक लिया। अगली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन इस बार आयुष उनके गेंद डालने से पहले ही हट गए।

लिविंगस्टोन ने अंत में लेग स्टंप के ओर दूसरी गेंद फेंकी वहीं आयुष बदोनी ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। ओवर की तीसरी डिलीवरी पर, लिविंगस्टोन ने आयुष को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फील्डर राहुल चाहर के हाथों कैच आउट करवा दिया। आयुष ने 24 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। 

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा स्टोइनिस के बल्ले से निकले। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 40 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मेयर्स ने 24 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कागिसो रबाडा ने लिए। वहीं एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, लिविंगस्टोन और सैम कुरेन को मिला। 

टीमें 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

पंजाब किंग्स के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत बरार

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, मार्क वुड

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार