पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म शांत स्वभाव के नज़र आते हैं, लेकिन मेलबर्न के मैदान पर उनका दूसरा रूप देखने को मिला। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के कप्तान ने अपने साथी खिलाड़ी हारिस रऊफ को गाली दी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह घटना इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में घटी। पाकिस्तान ने 20 ओवर में महज 137 रन बनाए थे जिस वज़ह से पाकिस्तान को शुरुआत में विकेट चटकाने की सख्त जरुरत थी। शाहीन ने एक विकेट निकाल दिया था, लेकिन हारिस रऊफ को उनके ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट ने चौका मारा। इसके बाद बाबर आज़म कैमरे में कैद हुए जिसके दौरान वह हारिस रऊफ को कुछ कहते नज़र आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा, 'क्या बाबर आज़म ने गाली दी?'

Advertisement

हारिस ने दिखाया दम: इस घटना के बाद पाकिस्तान के गन गेंदबाज़ ने अपना असल दम दिखाया और अगली ही गेंद पर फिल साल्ट को इफ्तिखार अहम के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन वापस भेजा। इस ओवर की पहली गेंद पर चौका खाने के बाद हारिस ने अगली पांच गेंद डॉट गेंद फेंकी।

खराब रहा है टूर्नामेंट: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आज़म का प्रदर्शन बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा है। बाबर बेहद खराब फॉर्म में दिखे हैं। इस टूर्नामेंट में बाबर ने 7 मुकाबलों में 17.71 की औसत से महज़ 124 रन बनाए। इस दौरान बाबर का स्ट्राइक रेट 93.23 का रहा। पाकिस्तानी कप्तान का स्ट्राइक रेट उनकी खराब फॉर्म को दर्शाता है। यह मैच इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 5 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार