Ball Colour Turned From White To Pink Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का पहला मुकाबला बीते गुरुवार, 26 मार्च को लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और हैदराबाद किंग्समैन (Hyderabad Kingsmen) के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था जिसके दौरान एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान अचानक से ही एक सफेद गेंद का रंग बदलकर पिंक हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की बैटिंग की शुरुआत के कुछ समय बाद से ही हैदराबाद किंग्समैन की टीम जिस बॉल से गेंदबाज़ी कर रही थी, उसका रंग सफेद से बदलकर पिंक होने लगा था। हालांकि इस घटना पर सभी का ध्यान लाहौर कलंदर्स की इनिंग के 15वें ओवर में गया जहां अंपायर्स ने भी बॉल के बदलते रंग को देखा और उसे बदलने का फैसला किया।

Advertisement

अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर होगा कि आखिरी एक सफेद गेंद का रंग बीच मुकाबले में बदलकर पिंक कैसे हो गया? तो आपको बता दें कि इसका कारण हैदराबाद किंग्समैन की टीम की जर्सी को बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी का रंग घटिया क्वालिटी का था, जो कि मुकाबले के दौरान निकल रहा था और इसी बीच वो बॉल पर चढ़ गया। इसी वज़ह से वो सफेद गेंद अचानक से बदलकर पिंक रंग की हो गई।

इस घटना के कारण एक बार फिर पाकिस्तान के पीएसएल की दुनियाभर में जमकर फजीहत हो रही है। जान लें कि ये टूर्नामेंट ईंधन संकट के कारण बंद दरवाजों के पीछे खेला जा रहा है और लगातार ही टूर्नामेंट से विदेशी खिलाड़ी किसी ना किसी कारण से अपना नाम वापस ले रहे हैं। ऐसा करने वाले अधिकतर खिलाड़ी वो हैं जिन्हें अचानक से आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: PSL 2026 के पहले मुकाबले में लहौर कलंदर्स की टीम ने पहले बैटिंग करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। टीम के लिए फखर ज़मान ने 39 गेंदों पर 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके जवाब में हैदराबाद किंग्समैन की टीम 20 ओवर में 130 रन ही जोड़ पाई और इस तरह लाहौर की टीम ने 69 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार