एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान , और नेपाल) हिस्सा लेंगी जिन्होंने टूर्नामेंट जीतने के लिए अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद नईम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कुछ अलग ही अंदाज में एशिया कप के लिए तैयारी करते नजर आए हैं।

Advertisement

39 सेकेंड के वायरल वीडियो में 23 वर्षीय यह बांग्लादेशी खिलाड़ी आग उगलते अंगारों पर चलता नजर आया है। दरअसल, मोहम्मद नईम इस तरह माइंड ट्रेनिंग कर रहे हैं जिसमें उनके ट्रेनर ने उनकी मदद की है। मोहम्मद नईम कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए खुद को नंगे पैर अंगारों पर चलकर तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है यह वीडियो खूब वायरल हुआ है।

Advertisement

बता दें कि बांग्लादेश ने आज तक एशिया कप के इतिहास में कभी भी विजेता का खिताब नहीं उठाया है ऐसे में इस साल वह किसी भी हाल में यह टूर्नामेंट जीतना चाहेंगे। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 में बांग्लादेश ग्रुप B का हिस्सा है जिसमें उनके साथ अफगानिस्तान और श्रीलंका की भी टीम मौजूद है। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश का पहला मुकाबला 31 अगस्त को श्रीलंका के साथ होने वाला है। 

2023 एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम- शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, शोरफुल इस्लाम, एबादत हुसैन और मोहम्मद नईम।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार