Chris Gayle Catch Video: वो कहावत है ना- शेर बूढ़ा हो जाए, तब भी शिकार करना नहीं भूलता। क्रिस गेल (Chris Gayle) पर ये कहावत एक दम ठीक बैठती है। 47 साल के गेल ने समय की सुई घुमाई है। उन्होंने शारजाह में खेले गए WCL 2026 के फाइनल में डाइव करके एक शानदार कैच पकड़ा है। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में घटी। वेस्टइंडीज के लिए लीज़ेंड ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपना पांचवां गेंद एक स्लोअर यॉर्कर डिलीवर किया। इंग्लिश बैटर जो डेनली ऐसी किसी बॉल के लिए तैयार नहीं थे। वो पूरी तरह चौंक गए और उन्होंने कवर की तरफ गलत शॉट खेल दिया।

इसके बाद ही 47 वर्षीय क्रिस गेल का कमाल देखने को मिला। उन्होंने दाईं और पीछे की तरफ भागकर डाइव लगाई। गेल ने पूरी जानझोंक दी थी। तो ऐसे आखिरी में उन्होंने दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ा। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

क्रिस गेल ने फाइनल में 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्का लक्के लगाकर 21 रनों की तूफानी पारी भी खेली। गौरतलब है कि वो T20 क्रिकेट में आज भी चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं। गेल ने आज से 4 साल पहले 2022 में अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेला था।

वेस्टइंडीज बनी चैंपियन: WCL 2026 का फाइनल शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां क्रिस गेल की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज टीम ने महज़ 17 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल किया और इंग्लैंड को 9 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार बैटर लेंडल सिमंस (53 गेंदों पर नाबाद 77रन) और चैडविक वॉल्टन (35 गेंदों पर नाबाद 58 रन) ने अर्धशतक ठोके। बात करें वेस्टइंडीज  के स्टार गेंदबाज़ की तो वो ड्वेन ब्रावो रहे। उन्होंने 4 ओवर में महज़ 21 रन देकर इंग्लैंड के तीन विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

ड्वेन ब्रावो को  Player of The Match के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। गौर करें कि Player of The Series जीतने वाले खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ही चैडविक वॉल्टन हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 85.80 की औसत से 342  रन ठोके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार