Cricket Viral Video: क्रिकेट के मैदान पर कई अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिली है और अब इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ा एक और ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी कहोगे कि भाई किस्मत हो तो इस बैटर जैसी। दरअसल, इस वायरल वीडियो में बॉल विकेट के बीच से निकलती देखी जा सकती है लेकिन इसके बावजूद यहां बल्लेबाज़ आउट नहीं होता।

Advertisement

क्रिकेट से जुड़ा ये मज़ेदार वीडियो सूरत के एक टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का बताया जा रहा है। यहां गेंदबाज़ एंगल से बल्लेबाज़ को स्टंप लाइन पर गेंद फेंकता है जिस पर बड़ा शॉट लगाने के लिए बल्लेबाज ऑफ स्टंप पर आ जाता है। यहां बल्लेबाज़ से बॉल मिस हो जाती है और गेंद उसे चकमा देकर स्टंप के बीच से निकल जाती है।

Advertisement

गौर कीजिए हमने कहा विकेट के बीच से बॉल निकल जाती है। ऐसा ही होता है, लेकिन बल्लेबाज आउट नहीं होता। इसकी वजह ये है कि स्टंप के ऊपर रखे बेल्स अपनी जगह नहीं छोड़ते और इसी वजह से बल्लेबाज भी आउट होने से बच जाता है। आपको बता दें कि क्रिकेट के नियमों के अनुसार बल्लेबाज को बोल्ड आउट करने के लिए ये जरूर है कि जब बॉल विकेट पर लगे तो उसके ऊपर रखे बेल्स नीचे गिरे। अगर ऐसा नहीं होता तो बल्लेबाज नॉट आउट रहता है। बीते समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार ऐसी घटनाएं घटी है जब बॉल स्टंप पर लगी लेकिन बेल्स नहीं गिरे और बल्लेबाज़ आउट होने से बच गए।

टेनिस क्रिकेट में ही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में भी हुआ है ऐसा

अगर आपके मन में ये सवाल है कि क्या कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हुआ है तो आपको बता दें कि जी हां, ऐसा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी हुआ है।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये घटना घटी थी साल 1997-98 में, मुकाबला साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा था। इसी बीच मुश्ताक अहमद की एक गेंद अफ्रीकी बल्लेबाज को चमका देकर निकल गई, लेकिन किस्मत भी तो बैटर के साथ ही थी। बॉल स्टंप के बीच से निकल गई, लेकिन बेल्स नहीं गिरे और बल्लेबाज आउट होने से भी बच गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार