28 दिसंबर, मेलबर्न (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक तरफ जहां पाकिस्तान के अजहर अली ने कमाल का खेल दिखाकर 205 रन बनाकर नॉट आउट रहे। पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 443 रन बनाए। जिसके जबाव में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जमाते हुए 144 रन बनाए । वॉर्नर के अलावा उस्मान ख्वाजा 95 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

हालांकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी 165 रन पाकिस्तान से पीछे हैं। दूसरे टेस्ट मैच में अभी 2 दिन का खेल शेष है। इससे पहले इस टेस्ट मैच में अजहर अली के साथ एक ऐसी हास्याप्रद घटना घटी जो बेहद ही हैरान करने वाला था. हुआ ये कि जिस वक्त अजहर अली 93 रन पर खेल रहे थे तभी स्ट्राइक पर असद शफीक़ ने बल्लेबाजी करते हुए सीधा शॉट खेला जो फॉलोथ्रो में गेंदबाज जैक्सन बर्ड की हाथ में लगकर गेंद नॉन स्ट्राइक स्टंप पर जा लगी। जिससे गेंदबाज ने अजहर अली के रन आउट होने की अपील की। 

इसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया जब टीवी रिप्ले में साफ पता चल रहा था की नॉन स्ट्राइक पर अजहर अली सकुशल पहुंच गए थे लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला नॉट आउट दिया लेकिन स्क्रिन पर आउट का फैसला दिखाया जा रहा था। BREAKING: रोहित शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, क्रिकेट के मैदान पर हुई रोहित शर्मा की वापसी

हालांकि झटसे ही स्क्रिन पर दिखाए जाने वाले सिंग्नल को आउट में तब्दील कर दिया गया लेकिन दर्शकों और खिलाड़ियों ने इस ड्रामें का भरपूर मजा लिया। बाद में इस बारे में बताया गया कि भूल से आउट वाला बटन स्क्रिन के लिए दबा दिया गया था।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार