AFG vs ENG: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीती शाम (15 अक्टूबर) एक बड़ा उल्टफेर देखने को मिला। दरअसल, यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान (ENG vs AFG) के बीच खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से धूल चटा दी। इसी बीच अफगानी गेंदबाज़ नवीन उल हक (Naveen ul Haq) ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा विकेट चटकाया। जी हां, उन्होंने इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) को 9 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड मारकर आउट किया।

Advertisement

इसी बीच नवीन उल हक को दिल्ली का क्राउड खूब सपोर्ट करता दिखा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जब नवीन ने बटलर को बोल्ड मारा तब पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा और अफगानी गेंदबाज को सपोर्ट करता नजर आया। आपको बता दें कि कुछ समय तक ऐसा बिल्कुल नहीं था।

Advertisement

दरअसल, आईपीएल के दौरान नवीन और विराट के बीच मतभेद हुआ था जिसके कारण विराट फैंस खासतौर पर दिल्ली की जनता नवीन से खफा थी। यही वजह रही जब-जब नवीन वर्ल्ड कप के दौरान मैदान पर उतरे तब-तब फैंस ने विराट-विराट के नारे लगाकर नवीन को परेशान किया। लेकिन इसी बीच भारत-अफगानिस्तान मैच में कोहली ने फैंस को नवीन के साथ ऐसा व्यवहार करने से रोका। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया, गले भी मिले और पुराने मतभेद खत्म हो गए।

Also Read: Live Score

जब विराट ने नवीन से अपने मतभेद भूला दिये थे तब दिल्लीवालें भी पुरानी बातों को कहां याद रखने वाले थे। अब नवीन को दिल्ली में खूब सारा प्यार मिलता दिख रहा है। फैंस उनके लिए सपोर्ट कर रहे हैं और उनके लिये चीयर भी। यही वजह है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बात करें अगर इस मैच की तो अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 50 ओवर में 285 रन बनाने का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 40.3 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 215 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस हार के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल पर 3 मैचों में 2 हार के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार