Dhananjaya de Silva Catch: श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG Test) के बीच कोलंबो में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है जहां लंकाई ऑलराउंडर और कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) ने स्लिप पर एक गजब का कैच लपककर फैंस का दिल जीत लिया। डी सिल्वा का ये कैच फैंस सोशल मीडिया पर भी खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

Advertisement

श्रीलंकाई कप्तान का ये कैच अफगानिस्तान की इनिंग के 96वें ओवर में देखने को मिला। मेजबान टीम के लिए ये ओवर प्रभाथ जयसूर्या कर रहे थे। यहां अपनी पहली ही गेंद पर जयसूर्या ने अफगानी बल्लेबाज कैस अहमद को फंसा लिया। ये गेंद घूमी जिस पर कैस अहमद डिफेंस करने के चक्कर में अपने बैट का ऐज लगा बैठे।

Advertisement

इसके बाद ये बॉल सीधा स्लिप पर गई जहां धनंजय डी सिल्वा का जलवा देखने को मिला। दरअसल, ये गेंद काफी नीचा था जिस वजह से कैच पकड़ना भी काफी मुश्किल था। हालांकि यहां डी सिल्वा ने मुश्किल काम को बेहद आसान बना डाला। वो तेजी से अपनी दाई और कूदे और गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही लपक लिया। यही वजह है फैंस को ये कैच बेहद पसंद आ रहा है।

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी इनिंग में कप्तान इब्राहिम जादरान की 114 रनों की शतकीय पारी के दम पर 296 रन बनाए थे। लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका के सामने अब महज 56 रनों का लक्ष्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि लंकाई टीम ने पहली इनिंग में 439 रन बनाकर अफगानिस्तान पर 241 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। ऐसे में ये साफ है कि लंकाई टीम आसानी से ये मैच जीत सकती है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार