Dushmantha Chameera Bowled Mohammad Haris Video: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड का तीसरा मुकाबला बीते मंगलवार, 23 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था जहां श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) ने पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) के तोते उड़ा दिए और एक सनसनाता बॉल डालकर उन्हें क्लीन बोल्ड किया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा पाकिस्तान की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के लिए ये ओवर दुष्मंथा चमीरा करने आए थे जो कि उनके कोटे का तीसरा ओवर था। यहां लंकाई गेंदबाज़ ने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस को सरप्राइज किया और एक तेज तर्रार शॉट बॉल डिलीवर की।

Advertisement

जान लें कि दुष्मंथा चमीरा की ये गेंद ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर फेंकी गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद इनस्विंग हुई और पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए सीधा टॉप स्टंप से जा टकराई। इस तरह मोहम्मद हारिस 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए और श्रीलंका को बड़ा विकेट मिला।

गौरतलब है कि सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में दुष्मंथा चमीरा ने अपनी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित किया और 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट झटका। बात करें अगर पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की तो उन्होंने 5 मैचों में 7.95 की इकोनॉमी से रन 20 ओवर में 159 रन देते हुए 6 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में जब वो भारत के खिलाफ गेंदबाज़ी करने आएंगे तो बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डालते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: अबू धाबी के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद श्रीलंका ने कामिन्दु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे ये मुकाबला 5 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार