वुमेंस टी20 चैलेंज के फाइनल मैच में वेलोसिटी को जीत दर्ज करने के लिए 166 रनों की जरुरत है। इस मुकाबले में वेलोसिटी को टीम की नई स्टार किरण नवगिरे से काफी उम्मीदें थी क्योंकि पिछले मैच में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ उन्होंने एक के बाद एक शानदार शॉट्स दिखाए थे। लेकिन इस मैच में सितारों से सज़ी सुपरनोवाज के खिलाफ नवगिरे का बल्ला खाता तक नहीं खोल सका और वह फाइनल मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 

Advertisement

फाइनल मैच में किरण नवगिरे ने 13 गेंदों पर बिना खाते खोले शून्य रन बनाए और इसके बाद वह सोफी एक्लेस्टोन के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठी। नवगिरे को हाई प्रेशर मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर उतारा गया था लेकिन वह टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सकी और दो ओवरों में संघर्ष करने के बाद आउट हो गई। 

Advertisement

बता दें कि नवगिरे की विस्फोटक पारी के दम पर ही वेलोसिटी ने ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ वो स्कोर प्राप्त किया था जिसके दम पर उन्हें फाइनल का टिकट मिला। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ नवगिरे ने अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी के दम पर 25 गेंदों पर फिफ्टी जड़ने के बाद 69 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान नवगिरे के बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे।

हालांकि आज नवगिरे का बल्ला अपना कमाल नहीं दिखा सका और वह एक के बाद एक डॉट बॉल खेलने के बाद प्रेशर में आकर दिग्गज गेंदबाज़ एक्लेस्टोन की गेंद पर (5वें ओवर की चौधी गेंद) बोल्ड हो गई। भले ही आज नवगिरे का दिन खराब रहा हो लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम को एक नया सितारा मिल चुका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार